बनाए मस्ती का माहौल

 


डीजे व‌र्ल्ड की चकाचौंध और धमाकेदार म्यूजिक ने युवाओं के मन में डीजे बनने का अरमान जगाया है। डीजे बनने के लिए क्या करें, बता रहे हैं दिल्ली के चर्चित डीजे विक्रांत पावा और वार ऑफ द डीजे विनर (2004) डीजे किरन :

आपने शादी या पार्टी में लोगों को डांस फ्लोर पर मस्ती में झूमते हुए जरूर देखा होगा। इस मस्ती भरे माहौल के पीछे होता है डीजे यानी डिस्क जॉकी, जो चुनिंदा गानों और फास्ट म्यूजिक बीट्स पर सबको थिरकने के लिए मजबूर कर देता है।

कौन बन सकता है डीजे
एक डीजे का व्यक्तित्व आकर्षक और प्रभावशाली होना चाहिए। चूंकि व्यक्तित्व का विकास शिक्षा से ही हो सकता है, इसलिए कम से कम उसे ग्रेजुएट तो होना ही चाहिए। साथ ही अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं का भी पूर्ण ज्ञान होना चाहिए, ताकि कम्युनिकेशन में कोई समस्या न आए।

ट्रेनिंग कहां से लें
ट्रेनिंग से पहले यह जान लें कि डीजेइंग दो तरह की होती है- क्लब डीजे और मोबाइल डीजे। दोनों में अंतर केवल इतना है कि क्लब डीजे क्लब में म्यूजिक बजाता है,जबकि मोबाइल डीजे शादियों और प्राइवेट पार्टियों में म्यूजिक प्ले करता है। इसके लिए निम्न कोर्स उपलब्ध हैं :
प्रोफेशनल सी.डी. प्लेयर कोर्स : 30-40 दिन के इस कोर्स की फीस है 18000 रुपये।
टर्नटेबल कोर्स: यह प्रोफेशनल सी.डी. प्लेयर के अतिरिक्त 15 दिन की ट्रेनिंग है, जिसके लिए 10,000 रुपये अतिरिक्त लगते हैं। डीजे के कोर्स को सरकारी मान्यता प्राप्त नहीं हो पाई है, लेकिन महानगरों में डीजे की प्रोफेशनल ट्रेनिंग देने वाले कई अच्छे इंस्टीट्यूट हैं।
सफल डीजे बनने के गुण एक अच्छा डीजे बनने के लिए टेक्निकल ट्रेनिंग के साथ-साथ संगीत से प्यार होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही कड़ी मेहनत और लगन भी आवश्यक है।

आमदनी 

शुरू-शुरू में एक क्लब डीजे को 8-10 हजार रुपये ही मिलते हैं, लेकिन एक विख्यात डीजे कंपनी महीने भर के कॉन्ट्रैक्ट के लिए 30-35 हजार भी देती है। मोबाइल डीजे 3000 से लेकर एक से डेढ़ लाख तक लेते हैं। यह कीमत डीजे की ख्याति और उसके टेक्निकल सेटअप पर निर्भर करती है।

अवसर
एक क्लब डीजे के रूप में भी करियर की शुरुआत कर सकते हैं। किसी डीजे कंपनी के साथ जुड़कर शादियों व निजी पार्टियों में म्यूजिक प्ले पर सकते हैं, जिसमें सारा सेटअप कंपनी का होगा और आपको हर पार्टी के लिए एक निश्चित रकम मिलेगी। इसके अलावा आप एक स्वतंत्र मोबाइल डीजे भी बन सकते हैं और खुद का सेटअप भी खरीद सकते हैं। अगर आपमें टैलेंट है, तो विदेश में भी काम कर सकते हैं।

कैसे बने रहें प्रोफेशन में
प्रोफेशन में बने रहने के बारे में डीजे किरन का कहना है कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसके पीछे उनकी आठ साल की कड़ी मेहनत छिपी है। वह कहते हैं कि इस प्रोफेशन में अपनी पहचान बनाए रखने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना जरूरी है :
लतकनीकी रूप से जागरूक रहें।
लनए-नए सॉफ्टवेयर की जानकारी रखें।
लइंटरनेट पर म्यूजिक की पड़ताल करना।
लहर तरह के नए-पुराने गानों की पहचान होना।
लइक्विपमेंट्स की सही देखभाल करना।


Comments