हैली के साथ चमत्कार


 चमत्कार सेलिब्रिटीज के साथ भी होते हैं। अभिनेत्री हैली बेरी इसका जीता-जागता उदाहरण हैं। हैली ने हाल ही में एक साक्षात्कार में बताया है कि जब वे मेडीटेशन करती हैं, तो उन्हें ऐसा एहसास होता है, जैसे वे अपने स्वर्गवासी पिता के बिल्कुल करीब हैं।

बेरी मानती हैं कि जब आपका किसी अपने से गहरा नाता हो, तो मेडीटेशन की प्रक्रिया से उन्हें अपने करीब महसूस किया जा सकता है। वे अपने पिता की मृत्यु के पश्चात भी मानती हैं कि उनका और उनके पिता का रिश्ता और मजबूत हो गया है। वे उस दिन से ही मेडिटेशन कर रही हैं, जिस दिन उनके पिता इस दुनिया में नहीं रहे थे। जेजीबू में जब वे मेडिटेशन करती हैं, तो कल्पना करती हैं कि पिता उनके सामने बैठे हैं और उनसे बातें कर रहे हैं। बेरी इन दिनों गर्भवती भी हैं और उनके नए खुलासे ने सभी को आश्चर्य में डाल दिया है। इससे बेपरवाह वे अपने कथन पर पूरी तरह से अटल हैं।

हालांकि वे जानती हैं कि उनके पिता का व्यवहार उनकी मां और बहन के प्रति अच्छा नहीं था और वे घर में अक्सर कलह किया करते थे। फिर भी हैली को उनके प्रति कोई नफरत नहीं है और वे उनकी सारी बुराइयों के लिए उन्हें अपनी ओर से क्षमा कर चुकी हैं।

लस्ट, कॉशन को 11 नामांकन

Comments